फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने रोहडू में बागवानों को दिए 20 हजार सेब के पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। वर्षा और बर्फबारी के बाद बागवानों में सेब के पौधे रोपने की होड़ सी लग गई है। रोहडू व चिड़गांव में उद्यान विभाग की ओर से बागवानों को सस्ते दामों में सेब की विभिन्न किस्मों के पौधे वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की ओर से बागवानों को सेब की रॉयल व वांस डिलिशियस किस्म के पौधे वितरित किए गए हैं। उद्यान विभाग कार्यालय रोहडू तथा चिड़गांव कार्यालय में अब तक 20 हजार सेब के पौधों की खेप आई है। विभाग ने पौधों को बागवानों में वितरित कर दिया है। बागवानों को रॉयल सेब 30 रुपये प्रति पौधा तथा वांस डिलिशियस 40 रुपये प्रति पौधों के हिसाब से वितरित किया गया है।
उद्यान विकास अधिकारी डॉ. कुशाल मेहता ने बताया कि रोहड़ू व चिड़गांव के लिए बीस हजार सेब के पौधों की खेप आई थी। जिसे बागवानों में वितरित कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में बागवान सेब के पौधे ले जा चुके हैं। अभी मौसम पौधों को रोपने के लिए बिल्कुल अनुकूल बना हुआ है। सेब के पौधों की और डिमांड भेजी गई है। विभाग की ओर से अच्छी किस्म के सेब के पौधे सस्ते दामों पर बागवानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें