फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। देश और प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश और केंद्र सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में दलितों के साथ हुई घटनाओं को लेकर रामपुर और निरमंड तहसील कार्यालय में मंच के बैनर तले शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हुए। मंच के पदाधिकारियों ने उपमंडलाधिकारी और तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रामपुर में कुलदीप और निरमंड में देवकी नंद ने आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंच के माध्यम से सामाजिक रूप से हाशिये पर जिंदगी गुजार रहे लोगों के उत्पीड़न को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसी कारण लोगों को राजनैतिक दलों से ऊपर उठकर सभी को इस विषय पर एकजुट होकर एक मंच पर इकट्ठे होने की जरूरत है। देश के विभिन्न राज्यों में कभी गाय के नाम पर और कभी मंदिरों के नाम पर दलितों पर हमले लगातार बढ़े हैं। प्रदेश में भी इस तरह के हमलों में एकाएक वृद्धि हुई है। सिरमौर के शिलाई के दलित नेता केदार जिंदान को पंचायत के भ्रष्टाचार उजागर करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। तथाकथित उच्च जाति के लोगों ने जिंदान की नृशंस हत्या कर डाली। प्रदेश सरकार ने 5 माह बाद भी न तो परिवार को पूरा मुआवजा दिया और न ही घोषित वायदा पूरा किया। चौपाल तहसील के नेरवा में दलित युवक रजत की हत्या तथाकथित उच्च जाति के कुछ युवकों ने सिर्फ इसलिए कर दी कि मृतक ने उनकी गाड़ी को पास नहीं दिया। कुल्लू जिले के बंजार के थाची बीड़ के एक देव उत्सव में दलित युवक पर हमला कर दिया गया। फूल का दलित के ऊपर गिरने को अपशकुन मानकर दलित युवकों पर हमला कर दिया गया। उनसे 5100 रुपये की अवैध वसूली जुर्माने के तौर पर की गई। सोलन के रौड़ी में दलित महिला और युवती पर हमला किया गया। नेरवा हमले में शिकार हुए रजत की माताजी भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं, बावजूद इसके इस केस में सरकार ने आजतक कोई राहत राशि तक जारी नहीं की। दलित शोषण मुक्ति मंच ने इन कृत्यों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार से उचित कार्रवाई की मांग उठाई है।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य दलीप कायथ, मंच के सदस्य नरेंद्र देष्टा, राम दास, खुशी राम, रवि कौशल, सुरेश, मनोज, नीमू, सुनामणि, पुष्पा, गीता, निशा, आशु भारती, कुलदीप, प्रेम चौहान, ओम प्रकाश भारती, हुकम लाल, भगत राम, दौलत राम, परस राम, उषा, चंद्रमणि, डोलमा देवी, किरणा, दुर्गा देवी, कौशल्या देवी, मीना देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें