फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 90 से 150 सेंटीमीटर ताजा हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर/सांगला/रिकांगपिओ/कुमारसैन। सोमवार रात मौसम में आई तबदीली के बाद ऊपरी हिमाचल में बर्फबारी और बारिश ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मंगलवार रात से शुरू हुई बर्फबारी बुधवार को भी जारी रही। जनजातीय जिला किन्नौर में 90 से 150 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं जिला शिमला और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी भारी हिमपात होने जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मंगलवार रात से शुरू हुई बर्फबारी से बुधवार को भी जारी है। किन्नौर जिले के पूह, कल्पा और निचार खंड के ऊंचाई वाले इलाकों में तीन से पांच फुट तक ताजा हिमपात हुआ है। जनजातीय जिला किन्नौर, कुल्लू जिले का आउटर सिराज और शिमला जिला पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी होने से जिले के सभी ग्रामीणों रूटों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। बुधवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, रोघी, कल्पा, कश्मीर, दुनी, युवारंगी, ब्रेलंगी, कोठी, तेलंगी, पांगी, खवांगी, शुदारंग, बारंग, सापनी, कनई, बटूरी, बु्रआ, शौंग, चांसू, कुप्पा, कामरू, सांगला, बोनिंगसारिंग, बटसेरी, थैमगारंग, खरोगला, डांगडांगशी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मूरंग, ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, रोपावैली, यंगथंग, ज्ञाबुंग, चांगो, हांगो, चोलिंग, शलखर और भावावैली सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 90 से लेकर 150 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल के काशापाट, सराहन, 15/20, 12/20 क्षेत्र में 30 से 90 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं आउटर सिराज क्षेत्र के जलोड़ी जोत, आनी, बागा सराहन सहित अन्य क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ है। नारकंडा में भी बर्फबारी के चलते एनएच पांच और जलोड़ी जोत में बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय कुल्लू का संपर्क कट गया है। किन्नौर जिले सहित रामपुर के अधिकतर ग्रामीण रूटों पर बुधवार को निगम की बसों की आवाजाही बाधित रही।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम अजेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले में बर्फबारी के कारण जिले के सभी ग्रामीण रूट आवाजाही के लिए ठप हैं। किन्नौर डिपो की बसों को रामपुर से ही शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली की ओर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें