फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील कायथ का सौंपी तकलेच व्यापार मंडल की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
तकलेच (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की उप तहसील तकलेच में व्यापार मंडल की बैठक सर्वसहमति से व्यापारमंडल का गठन किया, जिसमें सुनील कायथ को तकलेच व्यापार मंडल की कमान सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता तकलेच पंचायत के उप प्रधान कृष्ण मजटू ने की। बैठक में तकलेच के सभी व्यापारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

व्यापारमंडल की शेष कार्यकारिणी में मोहन लाल बुशहरी को उपाध्यक्ष, फूला सिंह को सचिव और जय सिंह बदरेल को सह सचिव चुना गया। वहीं किशोर शर्मा को कोषाध्यक्ष, किशन दास बदरेल, रोशन लाल और रामेश्वर कायथ को मुख्य सलाहकार बनाया गया। विनोद, मीना ठाकुर, शोभा देवी, कांता और शिव राम डोरटा को मुख्य सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कायथ ने कहा कि व्यापार मंडल तकलेच की समस्याओं को प्रमुखता से दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, वीर सेन, सुंदर सिंह, विक्की, शशि भूषण कायथ, पुनीत शर्मा, अनिल शर्मा, समर सिंह, चमन और राम लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें