फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरक्षक इलेवन ने जीती क्रिकेट स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

तकलेच (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के जोगणी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता वनरक्षक इलेवन की टीम ने करेरी द्वितीय टीम को हराकर अपने नाम की। युवक मंडल जोगणी की ओर से आयोजित क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सुदेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस संबंध मेें युवक मंडल जोगणी के अध्यक्ष राजपाल ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 28 टीमों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला करेरी और वनरक्षक इलेवन के बीच खेला गया। करेरी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के समक्ष 6 ओवर में 43 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी वनरक्षक की टीम ने 5 ओवर में ही जीत हासिल की। मुख्य अतिथि सुदेश ने विजेता टीम वनरक्षक इलेवन को 41 हजार नकद राशि व ट्रॉफी और उपविजेता टीम करेरी द्वितीय को 20 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने आयोजक कमेटी को दस हजार की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस अवसर पर हेमराज, सोहन लाल, भगत सिंह, मनोहर, चंद्र मोहन, राजेंद्र, शिशुपाल, भूषण और देव कपाटिया सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें