फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में चूर कर्मचारी खराब कर रहा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। बीडीओ कार्यालय ननखड़ी में कार्यरत पंचायत निरीक्षक के खिलाफ बीडीओ ने ननखड़ी पुलिस थाना में शिकायत करवाई है। पंचायत निरीक्षक पर कार्यस्थल पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पंचायत निरीक्षक का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट बीडीओ कार्यालय को भेज दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बीडीओ ननखड़ी कामेश्वर चौहान ने कहा है कि पंचायत निरीक्षक अधिकतर समय शराब के नशे में रहता है, जिस कारण कई बार उसकी कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के साथ भी कहासुनी हो चुकी है। कार्यालय का काम भी पंचायत निरीक्षक के कारण प्रभावित हो रहे हैं और कार्यालय का माहौल भी खराब हो रहा है। कई बार तो उसने इतनी अधिक शराब पी रखी होती है कि उसे किसी से बात करने तक की सुध तक नहीं रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बाद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हो पाया है और वह शुक्रवार को भी शराब के नशे में कार्यालय पहुंचा। इस तरह से शराब के नशे में कार्यालय आना कानूनी रूप से गलत है और उसे बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं समझा, जिससे कार्यालय के कर्मचारी भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत कर पंचायत निरीक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि संबंधित पंचायत निरीक्षक के खिलाफ बीडीओ की शिकायत मिली थी। पुलिस ने पंचायत निरीक्षक का मेडिकल करवाकर रिपोर्ट बीडीओ को विभागीय कार्रवाई के लिए भेज दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें