फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में बनेगा मुख्यमंत्री लोक भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चौपाल। खंड विकास कार्यालय चौपाल में विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री लोक भवन की आधारशिला रखी। भवन लगभग 30 लाख की लागत से बन कर तैयार होगा। इस भवन के बनने से उपमंडल की दूरदराज की पंचायतों के लोगों को लाभ होगा। भवन में शादी-विवाह के अतिरिक्त विभिन्न तरह की बैठकें आदि का भी आयोजन हो सकेगा। इसके अलावा विधायक बलबीर वर्मा ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रति लाभार्थी एक लाख 30 हजार रुपये के गरीब परिवारों से संबंधित 47 लोगों को कुल 61 लाख 10 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

विधायक बलबीर वर्मा ने पंचायत प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा उपमंडल चौपाल के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में चौपाल में चल रहे विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रमला रांटा, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रकाश डोगरा, एफएसी चेयरमैन शशि चौहान, प्रधान प्रताप शर्मा, रिटायर प्रिंसिपल लायक राम शर्मा, लाल सिंह पोटन, देवदत्त शर्मा, गोविंद शर्मा, मंगत राम शर्मा, डीएसपी संतोष शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र बीमटा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके पॉल, बीडीओ रोशन शर्मा, एसडीओ आईपीएच मोहन तोमर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग चौपाल जेआर ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान और बीडीसी सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें