फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक्कर खमाड़ी सड़क की खस्ताहाल से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
टिक्कर खमाड़ी सड़क पर सफर आफत भरा
विज्ञापन

सड़क पर जमी बर्फ पर रेत की जगह मिट्टी डाल रहा लोनिवि
दलदल में तबदील हुई आठ पंचायतों की मुख्य सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। तहसील की हजारों की आबादी को लाभान्वित करने वाले टिक्कर-खमाडी सड़क खस्ताहाल हो चुकी है। बर्फ पड़ने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी प्रभावित हो रही है। बर्फबारी के कारण फिसलन होने के कारण हादसे होने का भी अंदेशा बना हुआ है। वहीं लोक निर्माण विभाग खानापूर्ति करते हुए सड़क में नियमों को ताक पर रखकर रेत की जगह मिट्टी बिछा रहा है, जिसके कारण सड़क पर फिसलन और भी अधिक हो गई है। सड़क पर बिछाई गई मिट्टी पूरी तरह कीचड़ में तबदील हो गई है।
मार्ग की खस्ताहालत के कारण सबसे अधिक परेशानियां क्षेत्र की आठ पंचायतों के हजारों लोगों को झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र की जाहू, खड़ाहण, अड्डू, ननखड़ी, कुंगलबाल्टी, खमाडी, गाहण और बगलती पंचायत के हजारों लोगों को इस मार्ग से लाभ पहुंचता है। विभाग द्वारा बर्फ पर मिट्टी बिछाने के चलते खतरा और भी बढ़ गया है। मार्ग पर चलने वाले वाहन फिसल रहे है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मार्ग पर रेत बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहू पंचायत के उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, ओपी श्याम, रणबीर मेहता, राकेश, दिनेश, सतपाल मेहता, लोक सिंह ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, सुनील और मनदीप सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार के अनुसार उनके पास सड़क की खस्ता हालत संबंधी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। यदि समस्या है तो जल्द ही मार्ग पर रेत डाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें