फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए सौ किमी दूर शिमला जाने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल। सिविल अस्पताल चौपाल में बीते लंबे समय से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अस्पताल में लंबे समय से पद खाली पड़े हुए हैं। लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाए जाने के दावे तो किए जाते हैं, जबकि हकीकत में रिक्त पदों को लंबे समय बाद भी नहीं भरा गया है।

विज्ञापन

उपमंडल मुख्यालय चौपाल में दशकों पहले सिविल अस्पताल का दर्जा मिलने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने की कोई पहल नहीं हो रही। अस्पताल में स्टाफ नर्सों के दस पद व फार्मासिस्ट का एक पद रिक्त पड़ा है। सिविल अस्पताल चौपाल में आरकेएस के तहत नियुक्त पेशेंट अटेंडेंट से नर्सों का कार्य करवाया जा रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। दूरदराज से आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए सौ किलोमीटर दूर शिमला जाना पड़ता है। सिविल अस्पताल नेरवा में दशकों से पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने से धूल फांक रही है। सिविल अस्पताल चौपाल में लो वोल्टेज के कारण दो बजे तक एक्सरे भी नहीं होते हैं।
नगर पंचायत चौपाल के अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, बार एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश जिंटा, शिवलाल भोटा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र औकटा, पंकज कुमार, मनोज नेगी सहित दर्जनों लोगों ने प्रदेश सरकार को आगाह किया है कि जल्दी से उक्त अस्पताल में आ रही परेशानी से क्षेत्र की जनता को निजात दिलवाई जाए। वरना लोगों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस संबंध में कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी सुनील नेगी ने कहा कि खाली पदों को लेकर सरकार को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें