फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। मकर संक्रांति पर्व पर कुमारसैन क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कुमारसैन के कोटेशवर महादेव, मैलन के देवता चतुर्मुख महादेव, खाचड़ी, हिमतला के नाग देवता, डोम देवता, पमलाई महामाई कचेड़ी और बड़ागांव सांगरी के ब्रह्मेशवर महादेव के मंदिरों में सुबह ही श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने-जाने का तांता लगा रहा। वहीं मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग आज भी पारंपरिक ढंग से मकर संक्रांति (माघा साजा) पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। लोग ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करते हैं और तिल, जौ, पाजा आदि का हवन करते हैं। इस पर्व पर लोग खिचड़ी, तिल के लड्डू, रेवड़ी, गचक और मूंगफली अपने सगे संबंधियों को बांटते हैं और दान करते हैं। अपने आराध्य देवता के दर्शन करते हैं। मकर संक्रांति पर्व पर कोटगढ़ के आराध्य देवता चतुर्मुख महादेव, मैलन, नाग देवता खाचड़ी सहित अन्य देवी-देवता सोमवार सुबह स्वर्ग प्रवास पर निकल गए हैं, जोकि 15 दिन बाद वापस लौटेंगे। मंदिर वापस लौटने पर देवता अपने गूर के माध्यम से पूरे वर्ष की भविष्यवाणी करेंगे। स्वर्ग प्रवास के दौरान क्षेत्र भर में शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। मंदिरों में भी कोई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें