फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में ब्लॉक और पंचायतों में होंगे अधिवेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। सीपीएम लोकल कमेटी रामपुर ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को राजनीतिक क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित इस अधिवेशन में जिला किन्नौर, रामपुर और आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
अधिवेशन में लोकल कमेटी सचिव देवकी नंद, बिहारी सेवगी और मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार दलीप कायथ ने कहा कि 2014 में भाजपा जिन नारों के साथ सत्ता में आई थी, वे वादे जुमलों तक सीमित रहे। केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को ठगने का काम ही किया है। केंद्र सरकार महंगाई कम करने, प्रत्येक वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने, डीजल पेट्रोल के दाम 37 रुपए करने, रसोई गैस के दाम कम करने और मजदूर व कर्मचारियों के हित में नीति बनाने की घोषणा की थी, लेकिन आज ये घोषणाएं घोषणाओं तक ही सीमित रह गई हैं। चार वर्ष में केंद्र सरकार जनहित करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। नोटबंदी के पहले कुछ महीनों में लगभग 70 लाख नौकरियों का नुकसान हुआ और 2 लाख 34 हजार छोटे उद्योग बंद हो गए। किसान आज सड़कों पर उतरकर मोदी सरकार की नीतियों का विरोध कर रहा है। इसके अलावा अधिवेशन में क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अधिवेशन में 35 सदस्यों की क्षेत्रीय चुनाव कमेटी का चुनाव भी किया गया, जिसमें देवकी नंद, बिहारी सेवगी, कुलदीप, दयाल सिंह, दयाल भटनू, जगदीश, नील दत्त, सुभाष, नेहा, आशु, ओमप्रकाश, राहुल, राजेश, परस राम, जीवन, मदन, राजेश नेगी, सुखी राम, बलवंत, रंजीत, राम दास, नरेंद्र देष्टा, खेम मेहता, संदीप, नरेश गुप्ता, राजीव, शमशेर, सुरेंदर, हितेश हस्ता, नारायण सदस्य नियुक्त यिका गाय। अधिवेशन में तय किया गया कि ब्लॉक स्तर और पंचायत स्तर पर फरवरी माह में अधिवेशन आयोजित होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें