फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासो के पास बाधित एनएच 24 घंटे बाद बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के शासो के पास शुक्रवार दोपहर बाद बंद हुआ नेशनल हाईवे पांच शनिवार दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल हुआ। शासो के पास ऊपरी पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें खिसकने से एनएच पांच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो गई थी। सीमा सड़क संगठन ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एनएच को बहाल कर दिया है। अब जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से पूह काजा और स्पीति वैली की तरफ वाहनों की बराबर आवाजाही हो रही है।
गौर हो कि शुक्रवार दोपहर बाद से किन्नौर के शासो के पास पहाड़ी दरकने से एनएच पंाच अवरुद्ध हो गया था। इससे एनएच के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर सड़क को सड़क पार करनी पड़ी। पूह, काजा और स्पीति जाने वाली सवारियों को निगम ने ट्रांसीमिट कर भेजा। एनएच पांच पर भारी भरकम पहाड़ी दरकने के 24 घंटे बाद एनएच वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो पाया है। सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशक्कत कर शनिवार दोपहर बाद अवरूद्ध एनएच को यातायात के लिए बहाल किया। सीमा सड़क संगठन की 4 मशीनें और 40 मजूदर नेशनल हाईवे को बहाल करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि शुक्रवार से बाधित नेशनल हाईवे को शनिवार दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। संगठन की चार मशीनों और 40 मजदूरों ने युद्धस्तर पर कार्य कर एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी देवीदत्त ने कहा कि एनएच बहाल होने के बाद रिकांगपिओ से पूह, काजा और स्पीति की ओर वाहनों की अब बराबर आवाजाही हो रही है। मार्ग बाधित होने कारण सवारियों को ट्रांसीमिट कर भेजा जा रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें