फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनिका केे पंच ने प्रदेश की झोली में डाला कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल पीजी कॉलेज रामपुर की छात्रा मोनिका के पंच ने प्रदेश की झोली में कांस्य पदक डाला। हाल ही में कर्नाटक में 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग स्पर्धा का आयोजन हुआ। इस स्पर्धा में रामपुर कॉलेज की छह बॉक्सरों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। गुरुवार को रामपुर कॉलेज पहुंचने पर इन बॉक्सरों को कॉलेज प्रबंधन ने स्वागत किया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग कोच शम्मी नेगी ने बताया कि छात्राओं ने कड़ी मेहनत के बूते यह मुकाम हासिल किया है। बॉक्सिंग स्पर्धा में मोनिका ने 81 किलो भार वर्ग में प्रदेश को तीसरा स्थान दिलवाया। वहीं मोनिका ने इंटर यूनिवर्सिटी में भी कांस्य पदक हासिल किया था। शितिमा और प्रतिभा का चयन नेशनल स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। रामपुर कॉलेज पहुंचने पर सभी छह खिलाड़ी छात्राओं और कोच शम्मी नेगी का कॉलेज प्राचार्य डॉ. केसी कश्यप ने फूल मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी है। टीम के कोच शम्मी नेगी ने प्रदेश बाक्सिंग एसोसिएशन के प्रधान राकेश भंडारी और सचिव सुरेंद्र शांडिल का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें