फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवी ब्लास्टिंग होने से कई मकानों में आईं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर शोल्डिंग से नाथपा तक इन दिनों सड़क विस्तार का कार्य जोरों पर चल हुआ है। वहीं निजी कंपनी और ठेकेदारों की ओर से की जा ही हैवी ब्लास्टिंग होने से कई गांव खतरे की जद में आ गए हैं। आए दिन हैवी ब्लास्टिंग होने से ग्राम पंचायत पौंडा, ग्राम पंचायत सुंगरा और ग्राम पंचायत निचार क्षेत्र के कई लोगों के घरों में दरारें आ चुकी हैं। निचार खंड की ग्राम पंचायत पौंडा और अन्य क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कुछ दिन पहले एसडीएम से मिलकर इस समस्या के बारे में अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई न होने पर हैवी ब्लास्टिंग जारी है, जिससे क्षेत्र में कई लोगों के मकान खतरे की जद में आ सकते हैं।
ग्राम पंचायत पौंडा के जयचंद नेगी, बालम सिंह नेगी, विद्या सागर नेगी, सोहन लाल नेगी, राम सरण नेगी, सुशीला नेगी, उपप्रधान सुंगरा राकेश नेगी, सागर नेगी, सतीश नेगी, सुंदर लाल नेगी और राजेश नेगी के अनुसार कई बार प्रशासन के समक्ष इस समस्या को रखा जा चुका है, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है। रणवीर मौयान, योगदयाल नेगी, तमान सिंह, कांती राम नेगी, लोचा राम नेगी, रामसरण दास नेगी, राम प्रकाश नेगी, बीरबल नेगी, भरत नेगी, पद्मपुर नेगी, कमला नेगी और परमानंद नेगी के मकानों में हैवी ब्लास्टिंग के चलते मकानों में दरारें आई हैं। प्रभावितों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और नेशनल हाइवे प्राधिकरण से समय रहते हैवी ब्लास्टिंग न करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 के एसडीओ भावानगर ज्ञानचंद ठाकुर ने बताया कि हैवी ब्लास्टिंग को लेकर एसडीएम भावानगर के साथ दो-तीन बार बैठकें हुई हैं। विभाग की ओर से हर तरफ से लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सामान्य ब्लास्टिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम भावानगर घनश्याम दास शर्मा के अनुसार नेशनल हाईवे प्राधिकरण, प्रशासन और प्रभावित लोगों के बीच एक बैठक हुई थी, जिसमें निजी कंपनी और ठेकेदारों को कंट्रोल ब्लास्टिंग करने की सख्त हिदायत दी गई थी। 50 मीटर के दायरे में बने मकानों की बराबर वीडियोग्राफी बनाने के निर्देश कंपनी को दिए गए हैं, जिससे लोगों को नुकसान न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें