रामपुर बुशहर। करंट से जम्मू-कश्मीर निवासी युवक की मौत पर मृतक के पिता गुलाब मुस्तफा ने ठेकेदार और बिजली बोर्ड के खिलाफ रामपुर थाना में मामला दर्ज करवाया है। परिजनों का कहना है कि युवक की मौत ठेकेदार और बिजली विभाग की लापरवाही के कारण र्हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर धारा 336, 337, 34ए और34 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले रविवार को खोपड़ी मंदिर के समीप 19 वर्षीय युवक तौसीफ अहमद, पुत्र गुलाम हैदर, गांव बरमोटा, डाकघर रोल्का, तहसील बानी, जिला कठुआ, जम्मू और कश्मीर को विद्युत पोल में काम करते हुए करंट लग गया था जिसके युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और पुलिस ने युवक को खनेरी पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया।
उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि परिजनों ने पुलिस थाना में ठेकेदार और बिजली बोर्ड के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।