फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंती टीम ने निन्वी को दी करारी मात

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 के लबाना-सदाना पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रामपुर विस के युवा कांग्रेस नेता राहुल सोनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। युवक मंडल मोलगी के अध्यक्ष सुरेंद्र टोलटा ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

आदर्श युवक मंडल मोलगी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का पहला मैच शिंती टीम और निन्वी टीम के बीच खेला गया। निन्वी की टीम ने टॉस जीतकर पहले ब्ल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निन्वी की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 79 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी शिंती की टीम के बल्लेबाजों ने धमाकेदार पारियां खेलते हुए मात्र पांच ओवर में ही मैच जीत लिया। इस अवसर पर पूर्व युवा पार्षद ध्रुव शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस सचिव प्रिंस शर्मा, युवा कांग्रेस महासचिव नितिश भंडारी, शमशेर राणा, राजकुमार, मनोज टोलटा, शिशुपाल टोलटा, नरेश, सुनील, बलदेव, रिंकू टोलटा, रवि, हरी सिंह, किशोर, राकेश, विशेषर लाल, अशोक और कपिल सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें