फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और शिकडी खड्ड में बहने लगा लाल पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहड़ू। बाजार के साथ बहती शिकडी खड्ड में दोपहर बाद लाल पानी बहने लगा। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खड्ड में लाल पानी बहता देख कर लोग दहशत में आ गए। सूचना के बाद पुलिस और आईपीएच की टीम भी मौके पर पंहुची। आईपीएच की टीम ने खड्ड से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।

विज्ञापन

घटना शनिवार को दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे घटी। लोगों ने देखा कि नदी में लाल पानी बह रहा। करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में पूरी शिकडी खड्ड लाल नजर आ रही थी। खड्ड का पानी पब्बर नदी में मिलने के बाद पब्बर का पानी भी लाल नजर आने लगा। लोगों की ओर से प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने आईपीएच विभाग को तुरंत मौके पर पहुंच कर पानी के नमूने की जांच के आदेश किए। सूचना के बाद आईपीएच के अधिशासी अभियंता एसपी शर्मा व एसडीओ पीपी शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान समाला के पास खड्ड के किनारे पुलिस को लाल रंग के केमिकल का एक खाली कट्टा मिला है। इससे आगे पब्बर नदी से कई उठाऊ पेयजल योजनाए गांव के लिए चल रही हैं। ऐसे में पानी की रंग लाल होने के बाद लोग दहशत में आ गए। आईपीएच के अधिशासी अभियंता एसपी शर्मा ने बताया कि शिकडी खड्ड से पानी के नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।
इस संबंध में एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि अभी तक जांच में पता चला है कि समाला के पास किसी ने लाल रंग से भरा बैग पानी में फेंका है। उसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें