फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा होने पर डायल करें 1077 : गोपाल चंद

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में मौसम के बदलते तेवरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जनवरी माह के आगामी कुछ दिनों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना के चलते उपायुक्त किन्नौर ने सभी विभागों को किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने जनवरी माह के आगामी कुछ दिनों में वर्षा और बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे बिना कार्य घरों से बाहर न निकलें। अधिक ऊंचाई और न्यूनतम तापमान वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। उपायुक्त ने जिले के सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों से भी अपील की है कि वे लोगों को इस बारे में जागरूक करे, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और अपने अधीनस्थ सभी कर्मचारियों को प्राकृतिक आपदा के समय मशीनरी तंत्र ठीक रखने के भी निर्देश दिए हैं। उपायुक्त गोपाल चंद ने किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा/घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर -01786-223151, 223152 और 223153 पर या टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें