फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों और उनके परिवारों को मिले सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय पूर्व अर्द्धसैनिक कल्याण बल एवं समन्वय समिति के संयोजक सुंदर लाल जनारथा और अध्यक्ष वीके शर्मा ने सरकार से नई साल में उनकी लंबित पड़ी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी अर्द्धसैनिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और नीतियां तब तक प्रभावी नहीं होगी, जब तक सभी अर्द्धसैनिक बल की संस्थाएं एकजुट होकर काम नहीं करेंगी।
विज्ञापन


समिति के प्रेस सचिव सीआर कौशल ने कहा कि जिला अर्द्धसैनिक बल बोर्ड का गठन, सीजीएचएस सुविधा के लिए नए केंद्र खोलने की अनुमति, कैंटीन को वस्तु एवं सेवाकर से राहत, शहीदों और उनके परिवारों को सम्मान और उनके आश्रितों को राहत एवं नौकरी जैसे विषयों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और इसके लिए शीघ्र बैठक बुलाई जाए। समिति के पदाधिकारियों ने देश-विदेशी विरोधी ताकतों से एकजुट होकर मुकाबला करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें