रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बासाधार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में छात्र छात्राओं में रंगारंग कार्यक्रम पेश कर खूब समा बांधा। समारोह में शास्त्री मंगत राम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उनके साथ एसएमसी अध्यक्ष शेर सिंह, उप प्रधान सुषमा देवी विशेरू रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
वार्षिक समारोह का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्राओं ने बेटी एकल संगीत पेश कर बेटी बचाओ का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पहाड़ी और किन्नौर गानों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संदीप कुमार ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर स्कूल की विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा मुख्यातिथि और अभिभावकों के समक्ष रखा। इसके बाद मुख्यातिथि ने शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में अखिल को सर्वश्रेष्ठ छात्र और सर्वश्रेष्ठ छात्रा सरला को चुना गया। वहीं दीक्षा हेडगर्ल और हेड ब्वॉय राजीव को चुना गया। इसके अलावा सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में अनुराग, विवेक, सोनाक्षी, साक्षी, दीक्षा, राहुल, सृष्टि, सोनाली, सलोनी, सरला, राहुल, सरोज, अमिषा, कपिल, निखिल, कुशल, साहिल, महक, वंश, परिक्षित, अरूण, हिमांशी, ज्योति, किरण, पायल, विवेक, सुमन, अंजली, विनिता, मुस्कान, रंजना, हर्षप्रीति, साक्षी और पप्पू शामिल रहे। इस मौके पर स्कूली शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।