फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करने का लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के साथ मिलकर
विज्ञापन

छेड़ेंगे पौधरोपण अभियान
खेल पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संघ शराचली की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। खेल पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संघ शराचली की बैठक फरवरी माह में वन विभाग के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाने का फैसला लिया गया। हाटकोटी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राय सिंह चौहान ने की। इस मौके पर युवाओं से नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

संघ के महासचिव बीएस बाल्टू ने बताया कि संघ के सभी सदस्यों की आगामी बैठक 20 जनवरी को राथल रेस्ट हाउस में होगी। बैठक में संघ की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। संघ का गठन का शराचली क्षेत्र के विकास और उत्थान के लिए किया गया। जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हैं। इस मौके पर दिनेश ठाकुर, नरवीर सिंह ठाकुर, यशवंत काल्टा, सतीश चौहान, रामेश्वर चौहान, ललित बाल्टू, अमित शर्मा, लोकपाल ठाकुर, लव ठाकुर, संजीव भुरेटा, लोकेंद्र पनाटू, संजु शर्मा, संतोष शर्मा, सन्नी शर्मा, संसार चंद खलास्टा, नरवीर झगटा, दिनेश चौहान, विपिन महंतान, चमन महंतान, अनिल काल्टा और अरूण शर्मा सहित संघ की कई सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें