फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ियों पर हिमपात, निचले क्षेत्रों में शीतलहर

विज्ञापन
विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर एक बार फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है। किन्नौर में बुधवार रात को अचानक मौसम में आई तबदीली के चलते किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ, जबकि जिले के निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से समूचा जिला ठंड की चपेट आ गया है।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, कल्पा, रोघी, पांगी, कोठी, कश्मीर, ब्रेलंगी, तेलंगी, दुन्नी, युवारंगी, खवांगी, दाखो, बारंग, रल्ली, पूनंग, चगांव, यूला, मीरू, उरनी, रामनी, जानी, पानवी, तरांडा, छोटा कंबा, बडा कंबा, नाथपा, भावावैली के कटगांव, काफनू और यांगपा, सापनी, कनई, बटूरी, शौंग, चांसू, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मूरंग, ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, लियो, हांगो, चांगो, रौपावैली, यंगथंग, हांगो, चुलिंग, सुमरा, शलखर सहित सभी क्षेत्र ठंड की चपेट में हैं।
रिकांगपिओ से शिमला की तरफ भी वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिले के बागवान जियालाल नेगी, दलीप नेगी, बिघा कुमार नेगी, भुमनेश्वर नेगी, राजेश नेगी, देवीदयाल नेगी, दिव्या नेगी, दीपक नेगी, यतेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, दौलत सिंह नेगी, प्रमोद नेगी, संजीव नेगी और उमेश नेगी के अनुसार सर्दियों की शुरूआत के समय का बर्फबारी आगामी बंपर फसल की पैदावार का संकेत होने के साथ-साथ जमीन में नमी की मात्रा बरकरार रखने के लिए काफी फायदेमंद है। नकदी फसल सेब के पौधों की कई अन्य बीमारियों के लिए भी राम बाण इलाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें