फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीला और ललित चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। राजकीय उच्च विद्यालय जाहू में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पहाड़ी, किन्नौरी और पंजाबी गानों पर जमकर धमाल मचाया। समारोह में बेस्ट हाउस का खिताब पटेल हाउस को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्रा का खिताब लीला राणा और सर्वश्रेष्ठ छात्र का खिताब ललित को दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान जाहु पंचायत प्रधान कृष्ण मेहता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा विशेष अतिथि में उपप्रधान कुलदीप ठाकुर भी मौजूद रहे। मुख्य अध्यापक विपिन रघुवंशी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने साल भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। जिसमें ओमप्रकाश, बबीता, एंजल, श्याम, गगन, लीला, श्रेया, सुधांशु, राजीव, सूरज चौहान, गौरव, विशांत, संजना, अंजलि और इशिता शामिल रहे। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान महेंद्र मेहता अध्यापक इंद्र दास, मोहन लाल, सुनील शर्मा, विनोद कुमारी, शकुंतला, अनीता, सुमन, प्रताप, श्याम कथा और पल्स राम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें