भावानगर (किन्नौर)। प्राथमिक पाठशाला होमते में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में नौनिहालों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
नन्हें स्कूली छात्रों ने सरस्वती वंदना पेश कर रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम पेशकर समारोह में खूब रंग जमाया। छात्रों ने किन्नौरी, पहाड़ी, फिल्मी, नेपाली और पंजाबी गाने पर प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। मुख्य शिक्षक तेजिंद्र नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभी ने सराहा। मुख्य अतिथि ने अमिदी, शौर्य, अर्पण, निधि नेगी, आयुष, पल्लवी, छेरिंग, सलोनी, विमानशा, अमृत्ता, अंजली, मस्त, अरूण, रिषभ, कृष, वैभव और वरूण सहित अन्य मेधावियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक नेगी ने होमते प्राथमिक पाठशाला का भवन बनाने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए होमते स्कूल को 50 हजार की राशि देने की घोषणा की और कहा कि होमते स्कूल में जल्द ही नए कंप्यूटर दिए जाएंगे। वहीं इस अवसर पर किन्नौर युकां अध्यक्ष प्रताप नेगी, सुखी राम नेगी, राज कुमार नेगी, वीर सिंह नेगी, गुलाब नेगी, प्रेम सागर, पद्म नेगी, प्रशांत नेगी, नरेंद्र नेगी, विशेष नेगी, दीपक नेगी, धर्म चंद, सतीश नेगी, टेक चंद नेगी, रोबिन नेगी, दिल भाग नेगी, कमल किशोर, केजी नेगी, अजीत नेगी, देश राज नेगी, कृष्ण नेगी, गुलाब सैन नेगी, पद्मा नेगी और राधा कृष्णी मौजूद रहे।