फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश कुमार को बेस्ट ब्वॉय और अनीता को बेस्ट गर्ल का खिताब मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगल-बाल्टी में वार्षिक पारितोषिक समारोह की धूम रही। समारोह में कुंगल-बाल्टी के प्रधान राजेंद्र चौहान ने मुख्य अतिथि और सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य शिक्षक जयसिंह नेगी ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि ने राजेश कुमार को बेस्ट ब्वाय और अनीता को बेस्ट गर्ल के खिताब से नवाजा।

विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद चौहान ने समारोह में मौजूद मुख्य अतिथि व अन्य लोगों के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मंच का संचालन सुभाष चौहान ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने समूह गान, एकांकी, फिल्मी, पंजाबी गाने, किन्नौर और पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया।
वहीं इस अवसर पर वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं मेें मिताली नेगी, मुस्कान, तरूण वर्मा, योगिता, संगीता और अंकुर सहित कई अन्य मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल की अन्य गतिविधियों में भाग लेने की अपील की और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने बुजुर्गों के प्रति सम्मान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राजेश मुखिया, डॉ. संजीव कुमार, एसएमसी अध्यक्ष अनिल नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें