फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम और शालू चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में स्थानीय विधायक जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके धमाल मचाया। कार्यक्रम में देर शाम तक विद्यार्थियों ने एक से बढ़ कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्य सुभाष नेगी ने वर्ष भर की स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने शुभम और शालू को सर्वश्रेष्ठ छात्र-छात्रा के पुरस्कार से नवाजा। वहीं उन्होंने साल भर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उन्होंने मूरंग स्कूल में एक सप्ताह में सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के साथ-साथ स्कूल में सांस्कृतिक और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विधायक निधि से 50 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर मूरंग पंचायत प्रधान शशि पूनम, किनफेड चेयरमैन चंद्र गोपाल नेगी, बीडीसी चेयरमैन ठाकुर लाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सांडूप नेगी, कृष्ण लाल, देवेंद्र रघु, निर्मल नेगी और जोगिंद्र नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें