फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से भड़की चिंगारी ने बेघर कर दिए सात परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहडू। जांगला पंचायत के सेरीबासी गांव में शार्ट सर्किट से भड़की आग ने तीन घरों के सात परिवारों को बेघर कर दिया है। कड़ाके की ठंड में परिवारों के सिर से छत छिन गई है। तन पर जो कपड़े थे, इन परिवार के सदस्यों के पास वही बचे हैं। मंगलवार को जले घरों को देखकर इनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सेरीबासा गांव में मंगत राम का परिवार दिन भर की थकावट के बाद चूल्हे के सामने रात के भोजन की तैयारी में था। जैसे ही बल्ब जलाया, साथ वाले कमरे में जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क गई। आग लगते ही सभी बाहर की तरफ दौड़े। कुछ ही पलों में आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इससे पहले ग्रामीण कुछ कर पाते आग साथ लगते दो घरों में भी फैल गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू करने के लिए पावर स्प्रेयर और पानी ढोकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने तीन घरों को राख में तबदील कर दिया। आधी रात तक गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
---
जब तक दमकल विभाग की पाइपें पहुंची, राख हो गए थे मकान
आग की सूचना मिलने पर रोहडू से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घर सड़क से दूर होने के कारण टीम को पाइप बिछाने में ही काफी समय लग गया। जब तक पाइपें ऊपर तक पहुंची, तीन मकान राख हो चुके थे। हालांकि, टीम ने आसपास के घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। रात करीब दो बजे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

---
प्रभावित बोले; राहत राशि कम, सरकार करे मदद
प्रभावित परिवार दूसरों को घरों में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन की ओर से मौके पर फौरी राहत उपलब्ध करवा दी है। प्रभावितों का कहना है कि राशि काफी कम है। अब सरकार से उन्हें मदद की उम्मीद है। एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि परिवारों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत कंबल, राशन और बर्तन उपलब्ध करवा दिए गए है।
---
सोमवार रात को राख हो गए थे तीन मकान
रोहडू। सोमवार रात आग लगने से गांव में तीन घर जल कर राख हो गए थे। घटना में करीब डेढ़ करोड़ के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। नायब तहसीलदार जांगला ने मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों को पांच पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है। आग से मंगत राम पुत्र साधू राम, फूलपत्ती पत्नी साधू राम, सुशील पुत्र मंगत राम, अनिल पुत्र बुध राम, सरन दास पुत्र साली राम और मंजीत पुत्र सरन दास तथा पूर्ण दास पुत्र धीगू राम के परिवार बेघर हुए है। डीएसपी अनिल शर्मा ने बताया कि आग लगने का करण प्राथमिक जांच में बिजली का शार्ट सर्किट पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें