फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरूषी, अक्षिका बने मिस व हिमांशु व गौरव बने मिस्टर फेयरवैल

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षिका-आरूषि और गौरव-हिमांशु
विज्ञापन

को चुना मिस और मिस्टर फेयरवेल
हिमालयन पब्लिक वमापा रोहड़ू में समारोह आयोजित
नौवीं कक्षा और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दी पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। हिमालयन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें 12वीं कक्षा से अक्षिका शर्मा को मिस तथा गौरव चौहान को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। वहीं दसवीं कक्षा से आरुषि कैलान्टा को मिस तथा हिमांशु शर्मा को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। समारोह में स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा ने बतौर मुुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

समारोह में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं तथा 11वीं कक्षा के छात्रों ने 12वीं कक्षा के छात्रों को विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर मिस्टर और मिस फेयरवेल स्पर्धा में दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्पर्धा का आयोजन तीन चरणों में किया गया। पहला चरण माडलिंग और परिचय का रहा है। दूसरे चरण में प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंतिम चरण प्रश्नोत्तरी का रहा। तीन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर मिस और मिस्टर का चुनाव किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजू शर्मा एवं सभी अध्यापक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के चेयरमैन दिनेश शर्मा ने स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं उन्हें भविष्य में कठिन परिश्रम करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें