फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवठी स्कूल में शिक्षकों के कई पद खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
देवठी स्कूल में शिक्षकों के कई पद खाली
विज्ञापन

एसएमसी ने सरकार से जल्द से जल्द पद भरने की उठाई मांग
शिक्षकों के पद न भरने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देवठी बलसन में एक साल से कई अध्यापकों के पद रिक्त होने से एसएमसी के सदस्यों ने शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जताया है। एसमएसी के सदस्यों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय रहते इन खाली पदों को नहीं भरा गया तो सचिवालय को घेराव करने के साथ-साथ सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। स्कूल में शिक्षकों के कई पद खाली होने पर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल देवठी बलसन में एसएमसी के सदस्यों ने सोमवार को बैठक आयोजित की । इस बैठक की अध्यक्षता एसएमसी के अध्यक्ष मोहन लाल रांटा ने की। बैठक में शिक्षकों के खाली पदों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन लाल रांटा के अनुसार विद्यालय में छात्रों की संख्या 350 है, लेकिन कई शिक्षकों के पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है। इन खाली पदों को भरने के लिए कई बार शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार को अवगत करवाया, लेकिन सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। जिसके कारण उन्हें मजबूरन में सचिवालय का घेराव करना पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी आर्ट्स के दो पदों के अलावा इतिहास के लेक्चरर का पद खाली पड़ा है। बैठक के दौरान सदस्य संदीप चौहान, सोहन लाल, जोग्रेंद्र नेगी, महेंद्र कुमार, अंकुश, प्रकाश शर्मा, रक्षा देवी, सरिता देवी और सुषमा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें