फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता की तैनाती तो हुई, लेकिन आईडी नंबर नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
निचार में आईपीएच के कार्य ठप
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता की तैनाती तो हुई, पर आईडी नंबर नहीं मिला

अमर उजाला ब्यूरो
सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर की ग्राम पंचायत निचार में एक माह से आईपीएच विभाग के विकास कार्य ठप पड़े हैं। यहां कनिष्ठ अभियंता की तैनाती तो की गई है, लेकिन उनका आईडी नंबर ट्रांसफर न होने से निचार खंड में चल रहे आईपीएच विभाग के विकास कार्य ठप पड़े हैं।
निचार पंचायत के वीरेंद्र नेगी, आत्मा राम नेगी, राजबहादुर नेगी, प्रेम चंद नेगी, रामलाल नेगी, चंद्र सिंह नेगी, यशपाल नेगी, रशवीर नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि निचार में तैनात किए गए नए कनिष्ठ अभियंता का आईडी नंबर ट्रांसफर न होने के कारण क्षेत्र में कई जगह नई पेयजल लाइनें बिछाने सहित अन्य विकास कार्य ठप पड़े हैं। कई निजी ठेकेदारों के बिलों सहित इनडेट कटना तक बंद हो गया है। इसके चलते समूचे निचार में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से जल्द से जल्द कनिष्ठ अभियंता निचार की आईडी नंबर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है, ताकि निचार के लोगों के कार्य सर्दियों की बर्फबारी से पहले पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस बारे में आईपीएच विभाग रिकांगपिओ के एक्सईएन उदय सिंह बौद्ध ने कहा कि कनिष्ठ अभियंताओं का आईडी नंबर शिमला से बदलता है। इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जाएगी। किस वजह से देरी हो रही है, जल्द से जल्द आईडी नंबर बदलवा दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें