बमटा, माटल और मड़ावग
पंचायत को मिली बस सुविधा
चौपाल। विकास खंड चौपाल की ग्राम पंचायत बमटा, माटल और मड़ावग के लोगों को आखिरकार बस सेवा उपलब्ध हो गई है। विधायक चौपाल बलवीर सिंह वर्मा ने बमटा शिमला वाया मड़ावग और माटल बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। क्षेत्रवासी पिछले लंबे समय से बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बमटा सहित चौपाल उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में रिक्त पड़े पदों प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही भरा जाएगा। इसके पश्चात विधायक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बमटा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उपस्थित हुए। उन्होंने इस मौके पर खेलों और पढ़ाई में अव्वल रहने वाले छात्रों सृजन, ममता, प्रज्ज्वल, सिमरन, वंशिका चमटा, पिंटल लिपटा, भावनिश, तारा, प्रोमिला, आंचल, अभिलाषा लिपटा, सौरभ, पूजा, रीनू और यशप्रीत झगटा को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने स्कूल में स्टेडियम और स्टेज का शिलान्यास किया। इसके निर्माण के लिए दस लाख देने की घोषणा की। विधायक ने स्कूल मैदान में सुरक्षा दीवार के लिए दो लाख और स्कूल आयोजक समिति को ऐच्छिक निधि से 51 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत बमटा योगिंद्रा शर्मा, बीडीसी सदस्य पूनम मांटा, उपप्रधान हरदयाल पांटा, स्कूल प्रधानाचार्य कृष्ण गजटा, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार, उतेज राठौर, सुरेंद्र भंडारी, योगेश चौहान, कमाल चंद चमटा, मनोज शर्मा, पवन शर्मा, पूनम डमाल, नरेश मांटा और रमन चौहान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।