फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूह जनमंच कार्यक्रम में 260 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह में रविवार को जनमंच का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 15 पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन, परिवहन युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर ने की। जनमंच कार्यक्रम के दौरान पूह उपमंडल से 260 मामले सामने आए। जिसमें मुख्यतया पानी की समस्या, सड़कों की दुर्दशा, स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी के साथ-साथ जनजातीय क्षेत्रों में सरकार द्वारा लागू किए गए वन अधिकार अधिनियम को लागू करने व नौतोड़ को बहाल करने की मांग की गई। इस मौके 108 जनसमस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान अपंगता प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन जैसे कई मामले आए। इस मौके 96 प्रमाणपत्र जारी किए गए। इस दौरान मंत्री गोविंद ठाकुर ने जनमंच में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए महीने की पहली तारीख को हर जिले में जनमंच कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के द्वारा जनता की समस्याएं सुनी जा रही हैं और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है। इस मौके पर प्रशासन के सभी विभागाध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें