फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली बनाने के लिए आए पैसों से बना दिया रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर विकास खंड की तकलेच पंचायत में विकास कार्य में धन के दुरुप्रयोग का मामला उजागर हुआ है। पंचायत क्षेत्र में डेढ़ लाख रुपये की लागत से नालियों का निर्माण किया जाना था, जबकि नालियां न बनाकर रास्ता तैयार कर दिया गया। रास्ते के निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। बीडीओ की गठित कमेटी ने मामले की जांच कर जो रिपोर्ट तैयार की है, उसमें धन के दुरुपयोग का मामला उजागर हुआ है। रिपोर्ट को अब डीसी और संबंधित विभाग के निदेशक को भेजा गया है, ताकि मामले की गहनता से छानबीन की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।
तकलेच पंचायत के ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि पंचायत क्षेत्र में ओडीधार से खनोटू नाली का निर्माण किया जाना था। पंचायत ने डेढ़ लाख रुपये की राशि भी निर्धारित की। क्षेत्र में नालियां तो नहीं बनाई बल्कि एक रास्ते का निर्माण कर दिया। जो रास्ता बनाया गया है, उसकी गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। बीडीओ ने कमेटी गठित कर मामले की छानबीन करवाई। कमेटी में विभाग के जेई, पंचायत निरीक्षक और एसईबीपीओ शामिल किए गए। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बीडीओ को सौंप दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नालियों के निर्माण के बदले रास्ते का निर्माण किया गया है, जोकि सीधे सीधे धन का दुरुपयोग है। इस राशि से जो रास्ता बनाया गया है, उसमें घटिया किस्म की निर्माण सामग्री इस्तेमाल की गई है। इसके अलावा इस काम में 50 हजार रुपये से अधिक की राशि के दो मस्टररोल तैयार किए गए हैं। फिलहाल 50 हजार रुपये की राशि के भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
क्या कहते हैं बीडीओ
बीडीओ रामपुर प्रताप चौहान ने बताया कि धन के दुरुपयोग की जांच करवाई गई। इसमें पाया गया है कि ओडीधार से खनोटू तक नालियां बननी थी लेकिन रास्ता बना दिया गया। कमेटी ने रिपोर्ट सौंपी है। साथ ही रास्ते के निर्माण में जो सामग्री इस्तेमाल की गई है, वह घटिया है। रिपोर्ट को विभाग के निदेशक और उपायुक्त शिमला को भेजा गया है, ताकि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें