फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी की श्रद्धा ने राष्ट्रीय स्तर पर झटका सातवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा ने चित्रकला में मनवाया लोहा, राज्यपाल ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर उपमंडल के ज्यूरी की श्रद्धा शर्मा ने भारत सरकार की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सातवां स्थान हासिल किया है। इसके लिए श्रद्धा को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 20 हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया। श्रद्धा शर्मा डीपीएस झाकड़ी में छठीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन

ऊर्जा संरक्षण और राष्ट्रीय अभियान 2017 के अंतर्गत ये प्रतियोगिताएं राज्यभर में 14 नवंबर को आयोजित की गई थी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में श्रद्धा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद श्रद्धा का चन दिल्ली में 12 नवंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ। इस प्रतियोगिता का परिणाम कुछ दिन बाद घोषित किया गया। इसमें श्रद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवां स्थान प्राप्त किया। श्रद्धा के पिता सतीश कुमार और माता अभिलाषा शर्मा ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि का श्रेय एसजेवीएन और डीपीएस स्कूल के अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें