फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के दावों की निकली हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। साफ मौसम के बावजूद दिन में बार-बार बिजली कट लगने से लोग परेशान हैं। बिजली बोर्ड हर साल ग्रामीण क्षेत्रों में लाइनों की मरम्मत व विद्युतीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुका है। हिमपात से पहल ही लगातार पावर कट से बिजली बोर्ड के तमाम दावे हवा होते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

रोहड़ू, जुब्बल व चिड़गांव तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली से लोग दिक्कत में हैं। रात को कड़ाकेे की ठंड व अंधेरे के कारण लोगों को अधिक मुश्किल हो रही है। लोगों को पावर कट के बाद ऑनलाइन काम करवाने के लिए कार्यालयों में कई घंटे खड़े रहना पड़ रहा है। बैंकों में भी पावर कट से ऑनलाइन कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी हिमपात नहीं हुआ। इससे पहले ही बिजली की लाइनें जमीन पर लटक रही हैं। हल्के हिमपात के बाद लोगों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। उधर, बिजली बोर्ड के एसई एसके शर्मा ने बताया कि पावर कट मुख्य सप्लाई में लग रहा है। इसके अलावा बाजार में मरम्मत कार्य के दौरान कुछ समय के लिए बिजली बंद होती है। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें