रिकांगपिओ में प्रेसवार्ता करते भाजयुमो पदाधिकारी।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 सितंबर को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली युवा विजय संकल्प रैली में किन्नौर जिले से भाजुयमो के 1,500 कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह बात किन्नौर भाजयुमो के जिला महामंत्री वियोम बिष्ट ने प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि भाजयुमो के लिए सौभाग्य की बात है कि देश के प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के मंडी से देश के सभी युवाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए किन्नौर युवा मोर्चा ने दीवार लेखन, पोस्टर के साथ धन संग्रह का कार्य भी पूरा कर लिया है। रैली में 18 से 45 वर्ष के हर बूथ से 10 से 15 युवा भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री युवाओं को देश के लिए अपने महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने जिले के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में भाग लेने का आह्वान किया है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास, कल्पा मंडल अध्यक्ष महेश नेगी और महामंत्री ठाकुर बिष्ट मौजूद रहे।