राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में हुई कुश्ती प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में वीरवार को 145 पुरुष और महिला पहलवानों दमखम दिखाया। पहलवानों ने सामान्य वर्ग बड़ी माली, हिम कुमार, बिलासपुर केसरी और सामान्य कुश्ती महिला वर्ग में भाग लिया।
नलवाड़ी मेले में दूसरे दिन कुश्ती प्रतियोगिता में उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। दूसरे दिन सामान्य वर्ग बड़ी माली के लिए 115, सामान्य वर्ग महिला में दो, हिम कुमार में छह और बिलासपुर केसरी वर्ग में 22 पहलवानों ने भाग लिया। यह कुश्तियां 23 मार्च तक चलेंगी। सामान्य वर्ग बड़ी माली की कुश्ती में विजेता पहलवान 1.01 लाख और गुर्ज, उपविजेता को 75 हजार, तृतीय विजेता को 31 हजार और चतुर्थ विजेता को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस वर्ग में विजेता को 51 हजार व गुर्ज, उपविजेता को 31 हजार, तृतीय विजेता को 21 हजार और चतुर्थ विजेता को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। बिलासपुर केसरी वर्ग की कुश्तियों में विजेता को 21 हजार और गुर्ज, उप विजेता को 15 हजार, तृतीय विजेता को 11 हजार और चतुर्थ विजेता को नौ हजार रुपये दिए जाएंगे। सामान्य कुश्ती महिला वर्ग में विजेता को 51 हजार और गुर्ज, उपविजेता को 37 हजार, तृतीय विजेता को 16 हजार और चतुर्थ विजेता को 13 हजार रुपये दिए जाएंगे।