नए छात्रों के स्वागत कार्यक्रम में मचा धमाल
पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन
फाइव स्टार एसोसिएशन ने किया नए छात्रों का स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर के सभागार में मंगलवार को फाइव स्टार स्टूडेंट एसोसिएशन ने नए छात्रों के स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्रो. संजीव नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
पीजी कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे नरैण, बाहली, देवनगर, जुब्बल और रोहड़ू के विद्यार्थियों की फाइव स्टार एसोसिएशन की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर किया। एसोसिएशन के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। विद्यार्थियों ने हिंदी, पहाड़ी, किन्नौरी गानों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभागार में बैठे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। छात्रों ने नाटक का मंचन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष गोलू महाजन, पीटीए अध्यक्ष दिनेश शर्मा, दलीप सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।