फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन से मुनिश सड़क बंद, हजारों सेब बागवान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनिश पंचायत के लिए बहाल नहीं हुई सड़क
विज्ञापन

बाहली से सात किलोमीटर पैदल सफर करने पर मजबूर ग्रामीण
रास्ता बंद होने से परिवहन निगम की दो बसें भी गांव में फंसी
जगुनी से आगे लोगों को नहीं मिल रही बस सुविधा
टैक्सी में भारी भरकम किराया देकर सफर करने पर लोग मजबूर
धर्मेंद्र बोज्ञाटो
मुनिश (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की मुनिश पंचायत को जोड़ने वाली संपर्क सड़क बाहली के पास पांच दिन से बंद पड़ी है। बीते दिनों हुई बारिश के कारण भूस्खलन होने से सड़क बंद हो गई थी। इलाके के ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग का काम ही इतना धीमा चल रहा है कि पांच दिन बीतने के बाद भी सड़क बहाल नहीं हो पाई है।
इससे क्षेत्र के लोगों को बाहली से मुनिश गांव तक सात किलोमीटर पैदल सफर करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने के कारण परिवहन निगम की दो बसें मुनिश गांव में ही फंसी हुई है। इस संबंध में पूर्व जिला परिषद सदस्य सरोजनी ठाकुर, पद्म नेगी, यशवंत सिंह, विनोद, यशपाल, मोहन सिंह, मनीषा और मीना आदि के अनुसार उक्त सड़क पिछले दिनों बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बंद हो गई थी। भूस्खलन इतना ज्यादा भी नहीं था कि पांच दिन बीतने के बाद भी सड़क बहाल न की जा सके। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने बंद सड़क को खोलने के लिए मशीनरी लगा रखी है, लेकिन मात्र दो घंटे ही काम किया जा रहा है। इसी कारण पांच दिन बाद भी सड़क बंद ही पड़ी है। निगम की दो बसें मुनिश गांव में फंसने से लोगों को रामपुर आने के लिए टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। रामपुर से परिवहन निगम की बसें जोगनी तक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशाषी अभियंता पीआर नेगी के अनुसार उक्त संपर्क सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई है। ठेकेदार को आज दोपहर तक सड़क खोलने का आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें