फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी महाविद्यालय की समस्याओं खिलाफ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ की कमी पर बिफरी एसएफआई
विज्ञापन

आनी कॉलेज में विवि और प्रबंधन के खिलाफ लगे नारे
कहा-समस्याएं हल नहीं हुई तो छेड़ेंगे उग्र आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। एसएफआई इकाई आनी ने कॉलेज परिसर में छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर वीरवार को विरोध-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इकाई के विक्की और राहुल ने बताया कि कॉलेज में कक्षाएं शुरू हुए डेढ़ सप्ताह हो चुका है और कॉलेज में पांच प्राध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों ने कॉलेज के आसपास पुलिस गश्त की भी मांग की थी, जिस पर मात्र एक दिन ही निगान और हरिपुर में पुलिस कर्मी पेट्रोलिंग के लिए आए थे, परंतु दूसरे दिन फिर से कोई भी पुलिस कर्र्मचारी पेट्रोलिंग पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय छात्र संघ के माध्यम से छात्र अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाते थे, लेकिन छात्र संघ चुनाव भी बंद किए गए हैं और छात्रों के जनवादी अधिकारों को छीन लिया गया है। इकाई ने चेताया कि यदि इन समस्याओं को लेकर जल्द से जल्द कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद इकाई ने प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष सन्नी लवली, इकाई सचिव भागे राम, श्याम लाल, रीना, मोनू, विक्की, सुनील, प्रेम सिंह, चेतना, तेजेंद्रा, मदन, राहुल, सर्वदयाल, कमलेश कुमार, शशिकांत, निपल, अंकुश, अशोक, रेशमा और वेदप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें