फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार कंदरू में पकड़े तेंदुए के दो शावक

विज्ञापन
तेंदुए का शावक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के तहत धार कंदरू पंचायत के चौंडल गांव में वन विभाग ने तेंदुए के दो छोटे-छोटे शावक पकड़े हैं। इन शावकों को शिमला स्थित चिड़ियाघर में भेज दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक धार कंदरू पंचायत की पूर्व बीडीसी सदस्य सरला शर्मा ने पंचायत प्रधान योगराज शर्मा को फोन पर सूचित किया कि उनके घर के साथ बगीचे में करीब सप्ताह से तेंदुए के दो शावक आ रहे हैं। कुछ समय खेलने के बाद वे बगीचे के साथ लगती गुफा में चले जाते हैं। लेकिन उनकी मां का कोई पता नहीं है। पंचायत प्रधान योगराज शर्मा ने सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र के वनरक्षक को इसकी सूचना दी। वनरक्षक सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा। वनरक्षक ने शावकों को कब्जे में लिया। गौर रहे कि करीब दो सप्ताह पहले भी क्षेत्र में एसडीएम ठियोग एमडी शर्मा की अगुवाई में एक भालू का बच्चा पकड़ा गया था। उसे कुफरी चिड़ियाघर में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें