फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर चार दिन नहीं चलेंगे वाहन

विज्ञापन
सड़क - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क पर अगले तीन से चार दिनों तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी। दुर्घटनास्थल पर मंगलवार को मलबा हटाने और सर्च ऑपरेशन के चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। सड़क के दोनों ओर बैरिकेट लगाए गए हैं, ताकि कोई इस मार्ग पर न आ सके। सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से तकनीकी टीम जायजा लेगी। इसके बाद वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन

वजीर बावड़ी-निरमंड सड़क पर आई चट्टानों को हटाने का कार्य एसडीएम आनी की व्यस्तता के कारण मंगलवार को शुरू नहीं हो पाया। सुरक्षा के लिहाज से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अगले करीब चार दिनों तक बाधित रहेगी। ऐसे में निरमंड खंड की 26 पंचायतों के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन लोगों को वाया बायल-दत्तनगर होकर रामपुर पहुंचने के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क से चट्टानें हटाने के लिए मशीनें और मजदूर भी तैनात किए हैं। चुनाव मतगणना व किसी कार्य के चलते मंगलवार को एसडीएम आनी पंकज शर्मा मौके पर नहीं पहुंच पाए।

सड़क बहाली का कार्य शुरू नहीं : नीरजा
तहसीलदार निरमंड नीरजा शर्मा ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के चलते सड़क बहाली का कार्य शुरू नहीं किया गया है। सड़क पर सुरक्षा के लिहाज से सफर के लिए तीन से चार दिन का समय लगेगा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही तकनीकी विशेषज्ञों की अनुमति के बाद ही शुरू की जाएगी। वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़क के दोनों ओर बैरिकेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन


मशीने और मजदूर किए तैनात : राजेश
लोक निर्माण विभाग ब्रौ के एसडीओ राजेश शर्मा ने कहा कि एसडीएम के घटनास्थल पर न पहुंचने के कारण मंगलवार को सड़क बहाली का कार्य शुरू नहीं हो पाया। हालांकि विभाग ने सड़क बहाली के लिए मशीनों और मजदूरों की पूरी व्यवस्था कर दी है। एसडीएम के निर्देशों के बाद ही सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें