फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आनी की 14 सड़कों का होगा कायाकल्प, पीएमजीएसवाई-4 में मिली स्वीकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात : आनी उपमंडल की नौ और दलाश उपमंडल की पांच सड़कें हुईं शामिल
विज्ञापन


फाइनल डीपीआर के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आनी उपमंडल की 14 सड़कों का कायाकल्प होगा। केंद्र सरकार ने इन सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)- चार योजना के तहत स्वीकृति दे दी है। इसमें आनी सब डिवीजन की नौ और दलाश सब डिवीजन की पांच सड़कें शामिल हैं। तमाम औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही इन सड़कों की मंजूरी संभव हो पाई है। अब विभाग की ओर से सभी सड़कों की फाइनल डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया को हरी झंडी मिलते ही कार्य शुरू होगा। योजना के तहत आनी की चार सड़कें प्रथम चरण में और बाकी सड़कें द्वितीय चरण में बनेंगी। आनी ब्लॉक और दलाश सब डिवीजन की इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रीय विकास में नई गति आएगी। समूचे क्षेत्र में सड़कों के सभी गीत होने पर खुशी क लहर है। पिछले कई साल से इन सड़कों के कायाकल्प को लेकर लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन

ये सड़कें हैं शामिल
आनी के एसडीओ मनीष और दलाश के एसडीओ ज्ञान भारती ने बताया कि पीएमजीएसवाई-4 में चयनित सड़कों में 4.3 किलोमीटर लंबी मुहान से मरेछ, 18 किलोमीटर लंबी खनाग से बालू ब्लेहड़ , आठ किलोमीटर लंबी चौंराधार से पनेउ , आठ किलोमीटर लंबी कठार से खादवी और 3.9 किलोमीटर लंबी टिकर से टिकरीदल वाया चलोहन सड़कें शामिल है। इसके अलावा पुनन से गाड़ा डीम, 8.4 किलोमीटर लंबी सिसरी से टकरासी, 3.5 किलोमीटर लंबीएनएच से कनाल, 6.6 किलोमीटर लंबी लिंक रोड से भोजपानी से लामी डूंगरी, 4.9 किलोमीटर लंबी तलूना से निशानी, 3.4 किलोमीटर लंबी शमशर से चलोहन , 9.3 किलोमीटर लंबी शमशर से पनेई, 5.3 किलोमीटर लंबी थाचवी से लदेर और 4.5 किलोमीटर लंबी जाजरपुल से चौकी सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें