ठियोग (रामपुर बुशहर)। धमांदरी में मनीषा चौहान फाउंडेशन ने नया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया। धमांदरी पंचायत के प्रधान शशि शर्मा की अध्यक्षता में उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। पंचायत के उपप्रधान चमन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। फाउंडेशन की ओर से अशोक चौहान, संदीप चौहान और सुनील चौहान ने फाउंडेशन की ओर से चल रहे महिला सशक्तीकरण अभियानों की जानकारी साझा की। अब तक फाउंडेशन ने 600 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित किया है। संवाद