फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में नीरज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में नीरज ने मारी बाजी
विज्ञापन

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
विजेता प्रतिभागी राज्यस्तरीय स्पर्धा में लेंगे भाग
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार रिकांगपिओ की ओर से एनआईईएलआईटी सेंटर में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य सूरज नेगी और जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य अंजना देवी ने किया।
विज्ञापन

रिकांगपिओ में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में जिले भर से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में नीरज सोलांकी ने प्रथम स्थान, शिवराज ने द्वितीय और अभिषेक नेगी ने तीसरे स्थान पर बाजी मारी। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के कल्याण नेगी ने बताया कि इस भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को ऊना में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। अंत में मुख्यातिथि में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विक्रम नेगी, राष्ट्रीय स्वयंसेवी हिम भारती और जय नेगी सहित जिले भर से आए प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें