फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजमल सड़क की मेटलिंग कार्य में की जा रही देरी पर ग्रामीणों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य की प्रगति शून्य, भुगतान कर दिया 45 लाख
विज्ञापन

पंचायत बिजमल के चार गांव के लिए बन रही सड़क का मामला
लोगों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा
कहा-सड़क पर एक पत्थर भी नहीं लगा तो पेमेेंट क्यों की विभाग ने
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। ग्राम पंचायत बिजमल के चार गांव के लिए बनाई जा रही सड़क को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। लोगों के अनुसार मार्ग के चंद्रावली से लेकर बिजमल तक छह किलोमीटर सड़क पर मेटलिंग के टेंडर एक साल पहले हो चुके हैं, बावजूद इसके आज दिन तक सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया है। लोगों ने ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग में मिलीभगत का आरोप लगाया है। लोगों के अनुसार विभाग ठेकेदार को करीब 45 लाख की पेमेेंट कर चुका है, वहीं विभाग के अधिकारी के अनुसार ठेकेदार को 20 लाख की पेमेंट की गई है।
इसी मुद्दे को लेकर ग्राम पंचायत बिजमल के चार गांव के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नेरवा में आयोजित हुई। बैठक में बिजमल मार्ग की मेटलिंग पर अनावश्यक विलंब पर लोगों ने रोष जताया। ग्राम पंचायत बिजमल की प्रधान बबीता राणा ने बताया कि मार्ग के चंद्रावली से लेकर बिजमल तक छह किलोमीटर सड़क पर मेटलिंग के टेंडर लगभग एक वर्ष पूर्व लग चुके हैं परंतु जिस ठेकेदार ने यह टेंडर लिया है। उसने इसका कार्य अभी तक शुरू ही नहीं किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ठेकेदार को इस कार्य के लिए करीब 45 लाख रुपये की एडवांस पेमेंट कर चुका है। जब ठेकेदार ने कार्य शुरू करने के नाम पर एक पत्थर तक नहीं लगाया है। तो विभाग ने उसे इतनी बड़ी रकम एडवांस में कैसे दे दी? यदि जमीनी स्तर पर कार्य की प्रगति देखी जाए तो यह अभी तक शून्य है।
लोगों ने विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि दस दिन के भीतर ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया गया तो विभाग और ठेकेदार के खिलाफ जनहित याचिका दायर की जाएगी। बैठक में उप प्रधान कुलविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान दिनेश चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य नारायण सिंह चौहान, अतर राणा, काकू चौहान, सोनू चौहान, सुरेश चौहान, विनोद चौहान, चतर चौहान, डैनी चौहान, दिलीप चौहान, सचिन चौहान और विनोद नांटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश शर्मा ने बताया कि मेटलिंग से पहले सड़क की ड्रेसिंग की जाती है। जिसका कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य को भारी बरसात के चलते रोकना पड़ा था। अब ठेकेदार को मेटलिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ठेकेदार ने मेटलिंग हेतु कुछ सामान सड़क के किनारे एकत्रित किया है। जिसके एवज में विभाग द्वारा ठेकेदार को बीस लाख रुपये की पेमेंट की गई है। साथ ही ठेकेदार को कार्य न करने पर दो नोटिस भी दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें