फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजा में राज्य स्तरीय लादरचा मेला स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा में राज्य स्तरीय लादरचा मेला स्थगित
विज्ञापन

काजा (लाहौल स्पीति)। लाहौल-स्पीति के काजा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लादरचा मेला जो शुक्रवार को शुरू होना था, स्थगित कर दिया गया है। एडीसी काजा विक्रम नेगी ने बताया कि मेले की तैयारियां प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। इस मेले में भाग लेने के लिए कुछ सांस्कृतिक दल भी विभिन्न जगहों से पहुंच चुके हैं। अब यह मेला 23 से 25 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस मेले के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आगाज 12 अगस्त को पूरा हो चुका है। कुछ प्रतियोगिताओं के अंतिम परिणाम भी आ चुके हैं, जिसके चलते इन प्रतियोगिताओं को स्थगित नहीं किया जा सकता है। इस दौरान किसी प्रकार का संगीत, लाउडस्पीकर नहीं बजाया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों को मेले के समापन अवसर पर 25 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा। शनिवार को होने वाली 10 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन अब 24 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक के दौरान मेला कमेटी की ओर से वाजपेयी की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए लामा जनों के माध्यम से पूजा अर्चना की गई और मौन भी रखा गया। एडीसी काजा विक्रम नेगी ने बताया कि मेला कमेटी की बैठक में निर्णय लिया है कि रेडक्रॉस मेले का आयोजन 17 से लेकर 19 अगस्त तक जो होना था, उसे भी स्थगित किया गया है। अब इसका आयोजन भी 23 से 25 अगस्त तक किया जाएगा। लकी ड्रॉ के टिकट 25 अगस्त की शाम 5 बजे तक बिकेंगे और 6 बजे लकी ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें