फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के हल को कुमारसैन विकास संघर्ष मंच का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र के स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े पदों की समस्या को लेकर विश्रामगृह कुमारसैन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तहसील कुमारसैन के विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी संस्था, ब्राह्मण सभा, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह, किसान सभा, युवक मंडल, व्यापार मंडल, पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। इस बैठक में ठियोग-कुमारसैन के विधायक राकेश सिंघा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में कुमारसैन, कोटगढ़, सागंरी और नारकंडा के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूलों और विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि इसके बारे में शीघ्र एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने शिमला जाएगा और उनसे खाली पड़े पदों को भरने की मांग रखी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं बैठक में कुमारसैन विकास संघर्ष मंच का गठन भी किया गया, जिसकी अस्थायी कमेटी का गठन भी किया गया। इस मंच में हेमंत कुमार को अध्यक्ष, आरती निर्मोही को सचिव चुना गया। विजय राजटा, खमेश कुमार, केशव राम, जगजीत कुमार को उपाध्यक्ष, चांदनी शर्मा, भावना डोगरा, अरूणा देवी, रीमा देवी संयुक्त सचिव, राकेश वर्मा कोषाध्यक्ष, नीरज प्रेस सचिव चुने गए। इसके अलावा पंडित शशिपाल डोगरा, सुनील सिंघा, चंपा देवी, जीवन चौहान, बिमला, रूपा देवी, राजीव अग्रवाल, राजेश शर्मा, कमल गुप्ता, प्रिया, मीरा, मीना, शीला, पुष्पा, मधुबाला, नर्वदा, भावना, अरूणा, कृष्ण मंगल, अशोक, कैलाश चोहान, भगवान दास, बिमला, चंद्रकला, जगजीत कुमार, केआर डोगरा, अशोक शौनिक, रामलाल दत्ता, ओपी निराला और गौरीदत्त को सदस्य चुना गया। मंच की आगामी बैठक 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आने का आग्रह किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि विभिन्न संस्थानों में रिक्त पड़े पद चिंता का विषय है। इसके बारे में सभी को एकजुट होकर प्रयास तेज करने होंगे। इस अवसर पर जार पंचायत प्रधान आरती निर्मोही, मंच अध्यक्ष हेमंत कुमार, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा, किसान सभा के ओंकार शाद, नौजवान सभा की आरती शर्मा ने भी अपने संबोधन में क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें