कोटखाई (रोहड़ू)। मुख्यमंत्री ने हाटकोटी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए पांच करोड़ रुपये की घोषणा की। कोटखाई में डिग्री कॉलेज, पीडब्ल्यूडी डिवीजन खोलने की घोषणा की। कोटखाई में विकास भवन के लिए एक करोड़, डिग्री कॉलेज सरस्वतीनगर में चार विषयों में पीजी कक्षाएं शुरू करने को कहा।
सरस्वतीनगर में सीवरेज सिस्टम के लिए चार करोड़ व नावर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए 2.11 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने आईपीएच डिवीजन जुब्बल के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना रावग का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने प्रगतिनगर में अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन की नींव रखी। 9.88 करोड़ की लागत से छात्राओं के हॉस्टल का निर्माण, 4.26 करोड़ रुपये ग्रामीण आजीविका पर, उत्पादन केंद्र के निर्माण पर 7.04 करोड़ खर्च होने है। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। उनके साथ उद्योग और तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, सांसद वीरेंद्र कश्यप, चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा, पूर्व विधायक और अध्यक्ष राज्य सहकारी बैंक खुशी राम बलनाटाह, महापौर नगर निगम शिमला कुसुम सदरेट, राज्य खादी बोर्ड उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, निदेशक पर्यटन निगम सुदेश, उप आयुक्त अमित कश्यप, एसपी शिमला ओमापति जामवाल मौजूद रहे।