अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)।
द आउटर सिराज दुग्ध सचिव संघ की बैठक रविवार को निदेशक मंडल के सदस्य जयचंद चौहान और मृगेंद्र कंवर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें आनी और निरमंड के 60 से अधिक दुग्ध सभाओं के सचिवों ने भाग लिया। बैठक में दत्तनगर दुग्ध संयंत्र के वरिष्ठ प्रबंधक उमेश गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके चलते संघ की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई का गठन किया गया।
यशपाल ठाकुर को संघ का नया अध्यक्ष, सेवाराम को सचिव, जय सिंह को उपाध्यक्ष, मंगतराम को कोषाध्यक्ष, श्याम ठाकुर को सह सचिव, उत्तम राम, प्रकाश चंद, प्रेम चंद और प्रेम सिंह को मुख्य सलाहकार चुना गया। निर्णय लिया गया कि सरकार की ओर से जो एक रुपये दुग्ध का मूल्य बढ़ाया गया है, जो पहले 3.5 फैट व 7.5 एसएनएफ से लागू किया गया जाता था, उसे अब 3.0 फैट व 7.5 एसएनएफ से लागू किया जाए, ताकि दुग्ध उत्पादकों को उनके उत्पाद का सही हक मिल सके। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि दुग्ध सभा सचिवों को दुग्ध प्रसंग में जो 12 प्रतिशत कोटा है, उसके तहत प्रसंग में एमपीए के रिक्त पडे़ पदों को जल्द भरा जाए। बैठक में बेलीराम, चरण दास, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह, बलदेव सिंह, तुलसी दास, केशव राम, दलीप, प्रकाश चंद, विजय कुमार, राम कृष्ण, सत्यप्रकाश, मोती राम, चुन्नी लाल, टेकचंद, ताराचंद, उत्तम सिंह, किशोरी लाल और जितेंद्र सहित कई सदस्य मौजूद रहे।